पतंजलि में शुरू हुए चतुर्वेद पारायण यज्ञ में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बाबा रामदेव के साथ डाली आहुति




गगन नामदेव
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत योगगुरू बाबा रामदेव के साथ पतंजलि फेस 2 में पहुंचे। जहां आचार्य कुलम के छात्रों ने मुख्यमंत्री को मंगल तिलक लगा कर उनका स्वागत किया। पतंजलि फेस 2 में महापरायण यज्ञ का आरंभ मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। यह यज्ञ लगभग एक महीने तक चलेगा इस यज्ञ में स्वामी रामदेव महाराज के साथ मुख्यमंत्री ने भी सहभागिता की ओर यज्ञ में आहूति दी और देश के लिए मंगलकामना की। आज के यज्ञ में स्वामी के साथ पतंजलि के मुख्य ट्रस्टी पदम सेन आर्य अपने सपरिवार सहित यज्ञ में सम्मलित हुए। आचार्यकुलम, वैदिक गुरुकुलम, व गुरुकुलम के छात्र छात्राओं के द्वारा व धर्माचार्यो द्वारा मंत्रो उच्चारण के साथ इस यज्ञ का संचालन किया जा रहा है। मंत्रो उच्चारण की मधुर ध्वनि और यज्ञ की पवित्र धुंए के बीच मान्य मुख्यमंत्री इस यज्ञ की पवित्रता का लाभ उठा रहे है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *