बाइक सवार हमलावरों की गोली कोचिंग संचालक को लगी, हालत गंभीर




संजीव शर्मा
जिले के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र की बन्नू मियां कॉलोनी में बुधवार की शाम एक कोचिंग संचालक अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग में गोली लगने से घायल हो गया। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की और हमलावरों की तलाश में जुट गई।
जानकारी के अनुसार बन्नू मियां कालोनी तेज विहार में अंकित शर्मा पुत्र जितेंद्र शर्मा कोचिंग चलाते हैं। बुधवार शाम के समय वह बच्चों को कोचिंग में पढ़ाई करा रहे थे। इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाले आवास त्यागी के मकान पर बाइक सवार तीन अज्ञात युवक आए और उसके मकान पर फायरिंग करने लगे। गोली की आवाज सुनकर बच्चों को पढ़ा रहा अंकित अपने घर से बाहर आया, इसी दौरान हमलावरों द्वारा चलायी गई एक गोली अंकित के पेट में जा लगी। गोली लगने पर वह जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान हमलावर वहां से फरार हो गए। घायल अंकित को लोगों की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *