कांग्रेस नेता गीता ठाकुर ने ली भाजपा की सदस्यता, साधा कांग्रेस पर निशाना




नवीन चौहान
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता गीता ठाकुर ने भाजपा की सदस्यता की ग्रहण कर ली है। अब वे भाजपा की मजबूती के लिए काम करेंगी। कांग्रेस की राज्य सरकार में गीता ठाकुर राज्यमंत्री के पद पर रहीं थी। उनकी ज्वाइनिंग प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, अध्यक्ष बंशीधर भगत के साथ कई पदाधिकारियों ने कराई।
शनिवार को कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कांग्रेस सरकार में समाज कल्याण अनुश्रवण समिति की उपाध्यक्ष ( दर्जा राज्यमंत्री ) रही गीता ठाकुर देहरादून में भाजपा में शामिल हो गई। बीजापुर सेफ हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, सह प्रभारी रेखा वर्मा एवं प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान आदि ने ज्वाइनिंग कराई। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने गीता ठाकुर को भाजपा पटका पहना कर भाजपा में शामिल कराते हुए उन्हें पार्टी की रीति एवं नीतियों से अवगत कराया। गीता ठाकुर ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी का वजूद खत्म है, लेकिन मुख्यमंत्री पद के लिए ऐसे लड़ रहे हैं, जैसे जनता ने उन्हें बिना चुनाव के स्वीकार कर लिया है। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि गीता ठाकुर से पार्टी का जनाधार बढ़ेगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *