भाजयुमो पदाधिकारियों के स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस पर साधा निशाना




नवीन चौहान
भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत पूर्व मेयर मनोज गर्ग के कार्यालय पर हुआ। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज पंत, प्रदेश सह संयोजक सोशल मीडिया शिव कुमार, आईटी सेल के सह संयोजक नितिन चौहान का फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि भाजयुमो के शीर्ष नेतृत्व ने समर्पित और जुझारू युवाओं को पद देकर हरिद्वार का सम्मान बढ़ाया है। उनके नेतृत्व में भाजपा और मजबूत होगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि आज विकास कार्य होने के चलते हुए और अपने शासनकाल में कोई उपलब्धि बताने न होने के चलते हुए केवल सोशल मीडिया पर बयान देने तक सीमित रह गए है। उन्होंने युवाओं को जिला पंचायत के साथ त्रिस्तरीय चुनाव में जुटने को आह्वान किया।
प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह ने बताया कि वे बूथ अध्यक्ष से आगे बढ़े और भाजयुमो के तीन बार जिलाध्यक्ष बनने को सौभाग्य प्राप्त हुआ। अब जो उन्हें जिम्मेदारी मिली है, उसे वे बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव और नगर निकाय चुनाव में विपक्षी पा​र्टी के पदाधिकारी उनके पास आए और चुनाव में उतारने का लालच दिया। लेकिन यह लालच इसलिए दिया, क्योंकि भाजपा के बल पर एक जुझारू टीम साथ थी। उन्होंने कहा भाजपा में हमेशा कार्य और निष्ठा वाले व्यक्ति को त्वज्यो दी जाती है। कार्यक्रम का संचालन शिवालिकनगर के सभासद विपिन चौहान ने किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश जोशी, डा अमन गुप्ता, वार्ड अध्यक्ष हरिवंश, अंश मल्होत्रा, अभिनव चौहान, सीए अनमोल गर्ग आदि शामिल हुए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *