दिल्ली की महिला से गाजियाबाद में दरिंदगी, गैंगरेप के बाद बोरी में भरकर मरने के लिए फेंका




विजय सक्सेना.
राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म और दरिंदगी की खबर सामने आए है। आरोपियों ने महिला के साथ रेप के बाद उसके गुप्तांग में लोहे की रॉड भी डाली, बाद में महिला को अधमरी अवस्था में आश्रम रोड पर फेंक कर फरार हो गए।

महिला की उम्र 36 वर्ष बतायी जा रही है, वह 18 अक्तूबर को सुबह 7.15 बजे जीटीबी अस्पताल में भर्ती करायी गई थी, जहां महिला के इलाज के लिए विशेषज्ञों की टीम को लगाया है। यूपी 112 से थाना पुलिस को इसकी सूचना मिली। महिला दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस का कहना है कि महिला दिल्ली के नंदनगरी इलाके की रहने वाली है। वह नंदग्राम क्षेत्र में अपने भाई के यहां आई थी। लौटते समय कुछ लोगों ने उसे उठा लिया।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में यह पता चला कि आरोपी पूर्व से ही महिला के परिचित हैं। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मामले में गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी किया है।

गाजियाबाद के एसपी सिटी निपुण अग्रवाल के मुताबिक आरोपी महिला के परिचित हैं। पांचों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। चार आरोपियों को दबोच लिया गया है। संपत्ति विवाद की बात भी सामने आयी है। यह मामला विचाराधीन है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *