सोनी चौहान
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन के क्रम में सेवायोजन विभाग ने वृहद कैरियर वार्ता (जेई मेंस/एडवांस) का शुभारम्भ नगर निगम सभागार में मेयर डॉ जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला ने किया। कार्यक्रम में 250 अभ्यर्थियों नें प्रतिभाग किय। कैरियर वार्ता में उपस्थित अभियर्थियों को फैकेल्टी एक्सपर्ट ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र मे तैयारी किये जाने के लिए टिप्स एवं मार्गदर्शन दिये गये।
कार्यक्रम में सहायक निदेशक सेवायोजन अजय सिह, जिला सेवायोजन अधिकारी नारायण सिंह दरम्वाल, निदेशक दिनेश यादव, सचिन अरोडा, प्राची बोहरा, सावित्री गिरी, दलीप गोस्वामी, शंकर, प्रकाश सनवाल, अक्षय कुमार, सुरेश सिंह, उत्तम सिंह, प्रताप सिंह, आनन्द सिंह रावत आदि उपस्थित थे। संचालन राजेश दुर्गापाल एवं नवीन शर्मा द्वारा किया गया।