डीएम सविन बंसल ने श्रम विभाग से दो लाख दस हजार रूपये का श्रमिक ​बीमा दिलवाया




सोनी चौहान
गरीब, मजबूर एवं असहाय लोगों के प्रति बेहद संजीदा जिलाधिकारी सविन बंसल ने निवासी राजीव नगर बिन्दुखत्ता देवकी देवी पत्नी रमेश राम को श्रम विभाग से श्रमिक बीमा धनराशि 2 लाख 10 हजार रूपये दिलवायी।
देवकी देवी जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी से मिली व अपनी वेदना बताई। देवकी देवी ने जिलाधिकारी को बताया कि उनके पति रमेश राम दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। जिनकी मृत्यु 4 जनवरी 2018 को हो गई थी। जिसके कारण उनके चारों नाबालिक पुत्रियों के भरण पोषण की जिम्मेदारी स्वयं प्राथर्नी पर आ गई है। श्रीमती देवकी देवी ने बताया उनके पति श्रम विभाग के पंजीकृत श्रमिक थे। और प्राथर्नी द्वारा पति की मृत्यु के पश्चात नियमानुसार निर्धारित सीमा के भीतर सभी औपचारिकतायें पूर्ण कर श्रम विभाग में श्रमिक बीमा क्लेम हेतु आवेदन प्रस्तुत कर दिया था। लेकिन उक्त बीमा क्लेम गत डेढ साल से विभागीय कार्यालय के चक्कर लगाने के उपरान्त भी अभी तक नही मिला। जिससे वह ना उम्मीद हो गई है। जिस पर डीएम बंसल ने गम्भीरता से संज्ञान लेते हुये श्रम विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार देवकी देवी को उनके पति श्रमिक रमेश राम को बीमा क्लेम एक माह के भीतर दिलाने के निर्देश दिये। जिस पर श्रम विभाग द्वारा एक माह के भीतर देवकी देवी के खाते में 2 लाख 10 हजार रूपये का बीमा क्लेम डाल दी गई। देवकी देवी ने बीमा क्लेम दिलवाने पर जिलाधिकारी सविन बंसल का आभार व्यक्त किया व उनके परिवार की सुख, शान्ति व लम्बी उम्र की कामना की।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *