सोनी चौहान
आज मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के डॉ जयपाल सिंह चौहान को पुनः राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व ने जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। उनका जिला अध्यक्ष घोषित किया जाने पर भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने फूल मालाओं एवं ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।
जिसमें जिला हरिद्वार के सभी मंडलों से आए हुए कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस मौके पर डॉ जयपाल सिंह चौहान ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि जो राष्ट्रीय, प्रदेश नेतृत्व जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने मुझ पर विश्वास जताया है। मैं उनका आभारी हूं तथा सभी को साथ लेकर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान, अनिल अरोड़ा, रोहित साहू, संदीप गोयल आशुतोष शर्मा, विकास तिवारी राजीव भट्ट, अश्वनी कौशिक ललित मोहन अग्रवाल, लव शर्मा, विनोद चौहान, सुनील सैनी, मयंक शर्मा, चतर सैन, राव जमीर, मोहित वर्मा, रेनू शर्मा, प्रीति गुप्ता, पूनम चौहान, रेनू त्यागी लोकेश पाल, मनोज परआलिया, ऋषि पाल बालियान, नागेंद्र राणा विकास कुमार, सुनील गुड्डू नितिन माना, हिमांशु सोनू ,कमल प्रधान ,संजय कुमार, अमित शर्मा संदीप कुमार आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।