योगेश शर्मा.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर उनके द्वारा लगाए गए आरोपों के सबूत मांगे हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि सपा अध्यक्ष इस बारे में 10 नवंबर तक सबूत उपलब्ध करवाएं।
बतादें अखिलेश यादव ने 29 सितंबर को आरोप लगाते हुए कहा था कि चुनाव आयोग ने भाजपा के पन्ना प्रमुखों के निर्देश पर हर विधानसभा क्षेत्र से 20 हजार यादव-मुस्लिम मतदाताओं के नाम मतदाता सूची हटा दिए हैं। कुछ लोगों को तो एक बूथ से दूसरे बूथ पर ट्रांसफर कर दिया गया।
यही नहीं अखिलेश यादव ने कहा था कि यूपी में जो सरकार बनाई गई है वो जनता की बनाई हुई नहीं है। ये सरकार छीनी हुई है। यूपी में पूरी की पूरी मशीनरी लगाकर जनता की बनाई हुई सरकार छीन ली गई है। चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर अखिलेश यादव से इन आरोपों पर सूबत मांगे हैं।