नवीन चौहान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने देहरादून की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरीक्षक व उप निरीक्षकों के स्थानांतरण किये गए है।
तेज तर्रार निरीक्षक प्रदीप बिष्ट को पुलिस कार्यालय से प्रभारी निरीक्षक थाना प्रेम नगर, उप निरीक्षक दीपक रावत को थानाध्यक्ष प्रेम नगर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रेम नगर, उप निरीक्षक नरेश राठौर को थानाध्यक्ष सहसपुर से हटाकर पुलिस लाइन अटैच किया गया है। जबकि उप निरीक्षक गिरीश नेगी को सहसपुर का नया थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।