हरिद्वार पुलिस के नए कप्तान अजय सिंह की पारी शुरू, बदमाशों को अल्टीमेटम





नवीन चौहान
हरिद्वार पुलिस के नए कप्तान अजय सिंह ने मां गंगा की पूजा अर्चना के बाद कार्यभार ग्रहण करने के साथ अपनी नई पारी की शुरूआत कर दी है। उन्होंने बदमाशों और असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी देते हुए अपने इरादे जाहिर कर दिए है। उन्होंने कहा कि संगठित अपराध पर ठोस कार्यवाही ही जायेगी। लेकिन सबसे बड़ी बात कि जनपद में पीड़ितों की सुनवाई को प्राथमिकता दी जायेगी। हरिद्वार में थाने पहुंचने वाले पीड़ितों की समस्या का निस्तारण होना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को बरकरार रखा जायेगा। वही अपराधियों से मिलीभगत रखने वाले पुलिसकर्मियों पर भी सख्त कार्रवाई की जायेगी।
जनपद के नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह का हरिद्वार से पुराना नाता रहा है। हरिद्वार सीओ सिटी के पद पर कार्यरत रहने के दौरान ही वह जनता के बीच काफी लोकप्रिय रहे है। इसी के चलते उनका सूचना तंत्र भी काफी मजबूत माना जाता है। बदमाशों को पकड़ने और उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेने में अजय सिंह हमेशा से ही आक्रामक तेवर दिखाते रहे है। यूं तो उन्होंने उत्तराखंड पुलिस के मान सम्मान को बढ़ाने में उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किए है। जिसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार अर्जित किए है।
लेकिन सबसे अहम बात है कि वह जनता को भय मुक्त वातावरण देने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहे है। फिलहाल हरिद्वार के वातावरण में कई बदलाव हुए है।
हरिद्वार में नशे के कारोबार की जड़ों को खत्म करना ही अजय सिंह की सबसे बड़ी चुनौती है। हरिद्वार एक दशक में मादक पदार्थो की तस्करी के अवैध कारोबार की जड़े मजबूत हुई है। जिसके चलते युवा पीढ़ी नशे की लत का शिकार हो रही है। पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के चलते तस्करों के मंसूबे भी परवान चढ़ रहे है। वही दूसरी और कच्ची अवैध शराब की भटिटयों को नेस्तानाबूत करना भी उनकी चुनौतियों में शामिल है। साइबर क्राइम भी एक प्रमुख समस्या बन गया है। जिसकी रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान में तेजी लानी होगी।
IPS अजय सिंह के पूर्व के कार्यकाल में उल्लेखनीय कार्यो का इतिहास रहा है। बतौर एसटीएफ एसएसपी के तौर पर उन्होंने अपनी काबलियत को दर्शाया है। UKSSSC परीक्षा भर्ती घोटाले में उन्होंने ईमानदारी और पारदर्शी कार्यशैली से असामाजिक तत्वों को जेल की सलाखों के पीछे भेजकर सरकार और शासन की छवि को बेहतर बनाकर जनता के विश्वास को जीतने में भी कामयाबी हासिल की। जिसके पुरूस्कार स्वरूप हरिद्वार पुलिस की कप्तानी मिली है। ऐसे में अब हरिद्वार की जनता का दिल जीतने और नई पारी शुरू करने से पूर्व अजय सिंह ने मां गंगा का आशीर्वाद ले लिया हैै। अजय सिंह ने बताया कि हरिद्वार में असामाजिक तत्वों पर शिंकजा कसना और पीड़ितों को न्यास दिलाने में सदैव तत्पर है। पीड़ितों को कानून संवत न्याय दिलाने का पूरा प्रयास रहेगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *