ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान पर्यटक और गाइड के बीच मारपीट








Listen to this article

नवीन चौहान.
ऋषिकेश में गंगा के बीच में पर्यटक और गाइड के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। यहां राफ्टिंग के दौरान पर्यटक और गाइड एक दूसरे पर पैडल से हमला कर रहे हैं। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स अपनी जान बचाने के लिए राफ्ट से गंगा में कूदता भी दिखायी दे रहा है।

राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों और गाइड के बीच हुई मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है, लेकिन पर्यटन विभाग के अधिकारी इससे अंजान बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि गाइडों और पर्यटकों के बीच विवाद का असली कारण गो प्रो कैमरा है।

सोशल मीडिया पर पर्यटकों और राफ्टिंग गाइड के बीच मारपीट का यह वीडियो ब्रह्मपुरी का बताया जा रहा है। वीडियो में राफ्टिंग गाइड और पर्यटक एक दूसरे पर पैडल से वार करते दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद राफ्ट में सवार एक पर्यटक अपनी जान बचाने के लिए गंगा में कूद जाता है।

इस दौरान दूसरा गाइड उस पर्यटक को अपनी राफ्ट में बैठाकर उसकी जान बचाता है। राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों और गाइड के बीच हुई मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है, लेकिन पर्यटन विभाग के अधिकारी इससे अंजान बने हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे किसी मामले की शिकायत उनके पास आई ही नहीं है।