पूर्व मंत्री चौधरी यशपाल सिंह का पोता प्रशांत कांग्रेस में




शादाब अली कुरैशी
पूर्व मंत्री स्वर्गीय चौधरी यशपाल सिंह के पोते प्रशांत चौधरी ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइंन करने का मन बना लिया है। वह 8 जनवरी को एक भव्य कार्यक्रम कर विधिवत रूप से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लेंगे। उन्होंने बताया कि एक विशाल जनसभा का आयोजन लखनौता चौराहे पर किया जाएगा। जिसमें भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।
रूड़की में प्रेस वार्ता कर प्रशांत चौधरी ने अपने राजनैतिक करियर का खुलासा किया। बताया कि वह लखनौता में एक विशाल जनसभा आयोजित कर कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार लोगों को बांटने का काम कर रही है। इस सरकार कही नीतियों से किसान बेहाल हो गये है। मोदी सरकार की गलत नीतियों का परिणाम आने वाले लोकसभा चुनाव 2019 में दिखाई देगा। जनता देश से बीजेपी को उखाड़ फेकेंगी। आने वाले समय में केंद्र मे कांग्रेस की सरकार बनेगी जिसके मुखिया राहुल गांधी होंगे। प्रेस वार्ता में उपस्थित एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद वसीम पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शकील अहमद जेपी सिंह रोहित कालरा दीप कुमार नगवीर चौधरी संदीप ब्लॉक अध्यक्ष बिट्टू शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *