uttarakhand पूर्व राज्यमंत्री शमशेर सत्याल व पृथ्वीराज चौहान ने नव निर्वाचित महापौर सुषमा खर्कवाल को दी बधाई





नवीन चौहान

उत्तराखंड के पूर्व राज्यमंत्री शमशेर सत्याल व पृथ्वीराज चौहान ने लखनऊ की नव निर्वाचित महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल को उनके आवास पर जाकर चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करने की हार्दिक शुभकामनाएं दी। (TRIVENDRA SINGH RAWAT)
पूर्व राज्यमंत्री शमशेर सिंह सत्याल व भाजपा के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता पृथ्वीराज चौहान लखनऊ की नव निर्वाचित महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल को बधाई देने उनके आवास पर पहुंचे। महापौर सुषमा खर्कवाल ने उत्तराखंड के इन दोनों भाजपाईयों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उत्तराखंड की राजनीति के परिपेक्ष में चर्चा की। मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली सुषमा खर्कवाल बेहद ही सरल और जमीनी स्तर की भाजपा कार्यकर्ता रही है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बेहद करीबी है और उनके निर्णय पर ही महापौर के लिए चुनाव मैदान में प्रत्याशी बनाया गया। सुषमा खर्कवाल के साधारण व्यक्तित्व को लखनऊ की जनता ने पसंद किया और योगी की दमदार कार्यशैली के चलते प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की। विदित हो कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी सुषमा खर्कवाल का चुनाव प्रचार करने के लिए लखनऊ गए और कई चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। सुषमा खर्कवाल जी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार व्यक्त किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *