uttarakhand उत्तराखंड की बेटी लखनऊ की मेयर, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने निभाया बड़े भाई का फर्ज





नवीन चौहान
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आशीर्वाद मिलने से लखनऊ की नव निर्वाचित महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल बेहद भावुक हो गई। बहन सुषमा भी बड़े स्नेह और आदर के साथ त्रिवेंद्र सिंह रावत के गले लग गई। भाई त्रिवेंद्र ने सिर पर हाथ रखा तो मानों बहन सुषमा को संसार की सभी खुशियां मिल गई। खुशी का यह पल रोमांच पैदा करने वाला रहा। त्रिवेंद्र सिंह रावत नव निर्वाचित मेयर सुषमा खर्कवाल को महापौर पर जीत दर्ज करने की बधाई देने उनके आवास पर पहुंचे थे।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मेयर सुषमा खर्कवाल के परिवार संग खिचाई फोटो


सोमवार की सुबह पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सपरिवार लखनऊ की नव निर्वाचित मेयर सुषमा खर्कवाल को शुभकामनाएं देने आवास पर पहुंचे। महापौर सुषमा खर्कवाल ने उत्तराखंड के त्रिवेंद्र सिंह रावत का गर्मजोशी से स्वागत किया और उत्तराखंड की राजनीति के परिपेक्ष में चर्चा की। मूल रूप से उत्तराखंडी सुषमा खर्कवाल बेहद ही सरल और जमीनी स्तर की भाजपा कार्यकर्ता रही है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बेहद करीबी है और उनके निर्णय पर ही महापौर के लिए चुनाव मैदान में प्रत्याशी बनाया गया। सुषमा खर्कवाल के साधारण व्यक्तित्व को लखनऊ की जनता ने पसंद किया और योगी की दमदार कार्यशैली के चलते प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की। विदित हो कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी सुषमा खर्कवाल का चुनाव प्रचार करने के लिए लखनऊ गए और कई चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। सुषमा खर्कवाल जी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार व्यक्त किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने धुआंधार प्रचार किया और चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए उत्तराखंड की बेटी के लिए जीत का आशीर्वाद मांगा। सुषमा की शानदार जीत पर त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनका परिवार प्रसन्न नजर आया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *