DAV पब्लिक स्कूल देहरादून की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन




नवीन चौहान।
उत्तराखंड की खेल नीति-2021 के अन्तर्गत खेल विभाग ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में पदक लाने वाले खिलाडियों को अलग-अलग विभागों में सरकारी नौकरी हेतु सीधी नियुक्ति दिए जाने की व्यवस्था की है। जिसके तहत मुख्य सेवक सदन में नौ खिलाड़ियों को वन दरोगा के पद पर नौकरी दी गई। जबकि दो खिलाड़ियों को क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बनाया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने इन खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिए। वन दरोगा के पद पर नियुक्ति पाने वाले सौभाग्यशालियों में एक नाम डीएवी पब्लिक स्कूल डिफेंस काॅलोनी, देहरादून की पूर्व छात्रा उन्नति शर्मा का भी है। साथ ही उत्तराखंड पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर विद्यालय की छात्रा स्नेहा चौहान ने नियुक्ति प्राप्त की है। दोनों होनहार छात्राओं को उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या शालिनी समाधिया जी ने अपनी शुभकामनाएंँ दीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ये दोनों छात्राएँ नारी शक्ति का प्रतीक हैं और अपनी उपलब्धि द्वारा इन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि लड़कियांँ किसी भी कार्य में लड़कों से पीछे नहीं हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *