Gurukul Kangri University में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतन्त्र दिवस




नवीन चौहान 

हरिद्वार गुरुकुल कांगड़ी विश्विद्यालय में स्वामी श्रद्धानंद स्टेडियम में 69 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विश्विद्यालय के कुलपति डॉ सुरेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय ने स्वतन्त्रता आंदोलन में विशेष योगदान दिया है। यहां के शिक्षक और कर्मचारी स्वतन्त्रता आंदोलन का हिस्सा रहे हैं।

4

स्वामी श्रद्धानन्द ने भी जन जागरण कर जनता को जागृत करने का कार्य किया। भारतीय इतिहास में स्वामी श्रद्धानन्द के अमिट बलिदान का उल्लेख है। उन्होनें पाखंड को दूर करने और मूर्ति पूजा के खिलाफ वृहद आंदोलन चलाया। आज देश के युवाओं पर भारत को सुरक्षित रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। संविधान पर्व के दिन सभी युवा भारत के कानून का पालन करते हुए देश को विश्व पटल पर ख्याति दिलाने का कार्य करें।

2

प्रो. सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि गुरुकुल पर कुछ समय पुर्व संकट के बादल छाए हुए थे जो 22, 23, 24 जनवरी को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा गठित 11 सदस्यीय तीन विश्व विद्यालय निरीक्षण कर चुकी है और इस दौरान टीम के नजरिया सकारत्मक दिखाई दे रहा था और उम्मीद है कि अब गुरुकुल से संकट के बादल छट जाएंगे और गुरुकुल पर लगे हुए प्रतिबन्ध भी समाप्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि टीम के निरीक्षण में शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के महती योगदान रहा है । सभी ने अपने व्यक्तिगत भेदभाव भुलाकर संस्था की उन्नति के लिए योगदान किया है। सभी को मिलजुलकर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरुकुल ने अपने शतकीय यात्रा में बहुत उन्नति की है मगर अब इस संकट से उबरने के बाद उम्मीद ही कि विश्विद्यालय की प्रगति की गति में ओर भी गति आएगी और सभी शिक्षक और कर्मचारी पूरे मनोयोग से कार्य कर विश्विद्यालय को नए आयाम तक पहुचायेंगे।

1
इस अवसर पर कुल सचिव प्रो वी के शर्मा ,प्रो श्रवण कुमार शर्मा ,प्रो अम्बुज शर्मा ,प्रो बीपी पाठक ,प्रो पंकज मदान ,प्रो आरकेएस डागर ,प्रो प्रभात कुमार ,प्रो वी के सिंह ,प्रो भगवानदेव पांडेय ,प्रो सोमदेव ,प्रो ब्रह्मदेव,प्रो सोहनपाल सिंह आर्य ,प्रो एलपी पुरोहित ,प्रो सीपी खोखर ,प्रो राकेश शर्मा ,प्रो ज्ञानचंद रावल,प्रो दिनेश भट्ट ,प्रो प्रकाश जोशी ,प्रो विवेक कुमार ,प्रो आरडी कौशिक ,राजीव त्यागी ,दीपक आनद ,प्रमोद कुमार ,हेमंत सिंह नेगी द्वेज पन्त ,धीरज कौशिक ,योगेश शास्त्री ,वृजेन्द्र सिंह जनसम्पर्क अधिकारी डॉ पंकज कौशिक आदि समेत बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के छात्रों ने गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लिया ।कार्यक्रम का संचालन परीक्षा नियंत्रक मुकेश रंजन वर्मा ने किया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *