हरिद्वार कुंभ 2021: महाशिवरात्रि शाही स्नान के लिए निकली नागा सन्यासियों की जमात, देंखे वीडियो





नवीन चौहान

हरिद्वार कुंभ महापर्व 2021 के महाशिवरात्रि के पहले शाही स्नान के लिए मां गंगा में डुबकी लगाने के लिए सात सन्यासी अखाड़ों की जमात निकल चुकी है। नागा सन्यासी शरीर पर भस्म लगाकर मद मस्त नजर आए। जूना अखाड़े के सन्यासियों ने हरकी पैड़ी पर स्नान का क्रम जारी है। जबकि निरंजनी अखाड़े के नागा सन्यासी तमाम साधु संत महंत स्नान के लिए​ निकल चुके है। हरिद्वार में आस्था का जबरदस्त जनसैलाब उमड़ चुका है। लाखों की संख्या में आस्थावान श्रद्धालु संतों के दर्शन करने और मां गंगा में डुबकी लगाने के लिए हरिद्वार पहुंच चुके है।


संतों की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस और प्रशासन की तमाम व्यवस्था चाक चौबंद है। लेकिन जनता के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पुलिस ने हरकी पैड़ी की तरह जाने वाले सभी रास्ते बंद किए हुए है। हरिद्वार में वाहनों की आवाहाजी पूरी तरह से बंद है। पुलिस से नोंकझोक और विवाद की सूचनाएं मिल रही है। इतिहास में पहली बार किन्नर अखाड़े ने हर की पैड़ी पर शाही स्नान किया है। वही जूना, अग्नि ,आव्हान अखाड़ों ने हर की पैड़ी पर कुंभ में शाही स्नान का क्रम जारी है। सम्पूर्ण कुम्भ मेला क्षेत्र में सुबह दस बजे तक करीब 24 लाख से अधिक स्नानार्थियों ने डुबकी लगा ली है। जबकि भीड़ का क्रम अनवरत जारी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *