सोनी चौहान
चोरी करने के इरादे से घर की छत पर चढ़ा चोर दुम दबाकर भाग खड़ा हुआ। चोर अपने साथी की बाइक पर सवार होकर निकल गया। घटना हरिद्वार के ग्राम मिस्सरपुर की है।
हरिद्वार के मिस्सरपुर की भागीरथी विहार कॉलोनी के एक घर की छत पर चोर चढ़ गया। चोर तो चोरी करने के इरादे से घुसा था। लेकिन घर के भीतर से गोली मारने की आवाज आ रही थी। घर के भीतर पबजी खेल रहे बच्चे ने दूसरे दोस्त को बोला कि एक गोली का मेहमान है। इसे गोली से उड़ा दो। शायद यही बात चोर ने सुन ली और छत से कूद गया। जब धड़ाम की आवाज सुनाई दी तो मकान मालिक व घर के दूसरे सदस्य बाहर निकले। तो देखा कि एक बाइक पर सवार दो लोग हड़बड़ाहट में तेज रफ्तार में जा रहे है। पबजी का खेल जहां घर के लोगों की परेशानी का सबब बन रहा है। वही पुलिस के लिए मुफीद साबित हो रहा है। घर के युवा बच्चे रातभर पबजी के चलते जागते रहते है। वही दूसरी ओर चोरों के लिए परेशानी का कारण भी बन रहा है।