योग सीखने आई विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज




सोनी चौहान
योग सीखने आयी विदेशी महिला को जबरदस्ती शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिस सम्बद्ध में महिला ने थाना मुनिकीरेती में अपना मुकदम दर्ज किया है। महिला ने बताया कि होली की रात 10 मार्च को बर्थडे पार्टी के बाद योगशाला के ही एक कर्मचारी ने उसे जबरदस्ती शराब पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म किया।
ऋषिकेश मुनिकीरेती क्षेत्र में योग सीखने आयी विदेशी महिला को जबरदस्ती शराब पिलाकर उसके साथ दुराचार किया गया। पुलिस ने बताया कि गुरुवार की शाम को एक विदेशी महिला थाना मुनिकीरेती में अपनी तहरीर दी थी। उसने तहरीर में बताया कि वह भारत भ्रमण पर आयी हुई है। तपोवन स्थित नाथ योगशाला में योग सीख रही है। उसने बताया कि होली की रात 10 मार्च को बर्थडे पार्टी के बाद योगशाला के कर्मचारी ने उसे जबरदस्ती शराब पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म किया। थाना निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि विदेशी महिला की शिकायत पर नाथ योगशाला के कर्मचारी गीतांश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया और जांच शुरू कर दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *