लोकसभा चुनाव से पहले इंस्पेक्टर और दरोगा चढ़े पहाड़








Listen to this article

नवीन चौहान.
एक ही जनपद में तीन साल से अधिक कार्य कर रहे पुलिस कर्मियों के तबादले किये जा रहे हैं। यह तबादले लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार सं​हिता लागू होने से पहले किये जाने हैं।

डीआईजी कुमायूं के आदेश पर ये तबादले किये जा रहे हैं। तबादला सूची के अनुसार देहरादून से राजेंद्र सिंह रावत को चमोली सतवीर बिष्ट को देहरादून से पौड़ी नंदकिशोर भट्ट को देहरादून से पौड़ी मनोज असवाल को देहरादून से उत्तरकाशी, देहरादून से सूर्यभूषण नेगी को हरिद्वार और हरिद्वार से इंस्पेक्टर विपिन चंद्र पाठक को टिहरी, राकेन्द्र कठैत को रुद्रप्रयाग मुकेश चौहान को रुद्रप्रयाग अमरजीत सिंह को उत्तरकाशी मनोज मेनवाल को देहरादून भेजा गया है। इसके बाद जल्द ही उपनिरीक्षकों के भी इधर-उधर होने की संभावना है।