हरिद्वार की बेटी जहांआरा अंसारी जज की कुर्सी पर बैठकर करेंगी न्याय,देंखे वीडियो




नवीन चौहान
हरिद्वार की बेटी जहांआरा अंसारी जज की कुर्सी पर बैठकर पीड़ितों को न्याय देंगी। हालांकि वह पत्रकार बनना चाहती थीं। इसीलिए उन्होंने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की। इलैक्ट्रानिक मीडिया में जाने का सपना देखा। लक्सर में एक व्यक्ति के ज्यूडिशिली में चयन होने के बाद उन्होंने जज की कुर्सी पर बैठने का लक्ष्य निर्धारित किया। एलएलबी की डिग्री भी वकालत करने के लिए नही की। अपितु जज बनने के लिए ही एलएलबी की।
यू—टयूब पर अपनोड वीडियों उनकी सबसे बड़ी मार्गदर्शक बनी।
पीसीएस जे के रिजल्ट में सफलता हासिल करने के बाद जहां आरा अंसारी के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। दो भाईयों की सबसे छोटी बहन ने माता—पिता के सपने को पूरा कर दिखाया। माता पिता का गौरवांवित किया है।

जज बनने पर जहां आरा अंसारी को मिली बधाईयां

न्यूज127 ने जहां आरा अंसारी से साक्षात्कार के दौरान उनकी पढ़ाई और लक्ष्य हासिल करने के पीछे के कठिन परिश्रम को जानने का प्रयास किया। अपनी सफलता पर बेहद खुश दिखाई दी जहां आरा अंसारी बेहद ही साधारण व्यक्तित्व रखती है। सरलता उनके चेहरे पर साफ दिखाई देती है। उनके अपने देश पर गर्व है।
सरकारी स्कूल में की पढ़ाई
जहां आरा अंसारी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा सरकारी स्कूल से की। जबकि इंटर केवाईसी राजकीय इंटर कॉलेज लक्सर से किया। गर्ल डिग्री कॉलेज लक्सर से स्नातक की डिग्री हासिल की। डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून से एलएलबी की डिग्री अर्जित की।
संयुक्त परिवार में प्रेम और संस्कार
जहां आरा अंसारी के पिता शहादत हुसैन और मां रिजबाना बेहम एक घरेलू गृहणी है। जबकि बड़े भाई आरिफ अंसारी ट्रैवल एजेंसी चलाते है। उनकी खुद की पांच गाड़िया है जो टूर पर जाती है। सबसे छोटे भाई जुबेर अंसारी फैब्रिकेशन का कार्य करते है। वह सिडकुल तथा कई कंपनी के लिए काम करते रहे है। संयुक्त परिवार में प्रेम और भारतीय संस्कारों की झलक दिखलाई पड़ती है।
जहां आरा अंसारी की माता ही आदर्श
पीसीएस जे की परीक्षा पास कर जज बनी जहां आरा अंसारी अपनी मां को अपना आदर्श मानती है। उनकी मां ने उनको पढ़ाई में आगे बढ़ने का मौका दिया। बेटी को अकेले दून शहर में पढ़ने के लिए भेजा। बेटी ने भी मां के भरोसे को पूरा कर दिखाया। आज उनकी माता और पिता बेहद खुश और खुद को गौरवांवित महसूस कर रहे है।

यह भी पढ़िए —— हरिद्वार की बेटी बनीं जज, बिना कोचिंग के पाई सफलता

यह भी पढ़िए —— पीसीएस जे में उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली भाजपा नेता की पुत्रवधु को मिल रही बधाई



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *