कनखल पुलिस ने घर-घर जाकर महिलाओं को डाउनलोड कराया उत्तराखंड पुलिस का ऐप




नवीन चौहान.
कनखल पुलिस ने महिलाओं को जागरूक करते हुए अभियान चलाकर महिलाओं को उत्तराखंड पुलिस एप को डाउन लोड कराया। इस दौरान महिलाओं को गौरा शक्ति एप और ई एफआईआर के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्हें एप इस्तेमाल करने के बारे में बताया।

थाना कनखल पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री पु​ष्कर सिंह धामी द्वारा लॉन्च किए गए महिलाओं की सुरक्षा तथा उनके प्रति हो रहे अपराधों की रोकथाम हेतु गौरा शक्ति ऐप तथा लोगों के द्वारा घर बैठे आसानी से अपनी शिकायती दर्ज कराकर जल्दी से जल्दी उनका निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में घर घर जाकर ग्राम अजीतपुर, जगजीतपुर पुर तथा अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में उत्तराखंड पुलिस ऐप के बारे में स्थानीय महिलाओं, छात्राओ तथा अन्य लोगों को जागरूक कर उक्त ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कराया।

इस दौरान अधिक से अधिक महिलाओं का गौरा शक्ति ऐप में पंजीकरण कराया गया और इसको प्रयोग में लाना सिखाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस एप्प व महिलाओं की सुरक्षा हेतु “गौरा शक्ति एप्प” व 1090, 112 के सम्बन्ध में जागरुक कर दोनों एप को “गूगल प्ले स्टोर” से डाउनलोड कराया गया तथा ई एफआईआर के बारे में जानकारी दी गई।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *