खानपुर कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष चौधरी ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क, मिल रहा जनता का प्यार




नवीन चौहान.
खानपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष चौधरी डोर टू डोर जनसंपर्क कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें क्षेत्र की जनता को भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है।

खानपुर सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस प्रत्याशी जहां भाजपा सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए अपने लिए वोट मांग रहे हैं वहीं भाजपा प्रत्याशी सरकार के कामकाज पर वोट मांग रही है।

कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष चौधरी का दावा है कि इस बार जनता ने मन बना लिया है वह भाजपा को हराकर ही मानेगी। जनता जान गई है कि भाजपा ने केवल महंगाई के ​कुछ नहीं दिया है। युवा रोजगार के लिए तरस रहे हैं, किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सुभाष चौधरी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार बन रही है। वह इस क्षेत्र से जनता के प्यार और आशीर्वाद से जीतकर इस क्षेत्र का विकास करेंगे। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ पूरा कराएंगे।

जनसंपर्क के दौरान सुभाष चौधरी का जगह जगह स्वागत हो रहा है। लोग उन्हें अपना पूरा समर्थन दे रहे हैं। क्षेत्र का मुस्लिम मतदाता भी कांग्रेस के साथ दिख रहा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *