कृषि विरोधी कानून के खिलाफ रालोद ने दिया धरना




संजीव शर्मा
केंद्र सरकार के नए कृषि कानून का विरोध करते हुए राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने किसानों पर हरियाणा में हुए लाठीचार्ज और ठंडे पानी की बौछारें करने का विरोध किया। धरना दे रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार को अपना यह कानून वापस लेना ही होगा।
बतादें कृषि कानून को लेकर पंजाब और हरियाणा के अलावा यूपी के किसान दिल्ली में धरना दे रहे हैं। किसानों ने दिल्ली को चारों ओर से घेर रखा है। किसानों को दिल्ली के अंदर घुसने से फिलहाल रोका हुआ है। मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों के प्रतिनिधियों से वार्ता की, अब किसानों से 3 दिसंबर को वार्ता की जाएगी। सरकार का दावा है कि किसानों से वार्ता सकारात्मक रही।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *