गगन नामदेव
हरिद्वार में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। 45 साल के व्यक्ति ने 14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म कर दिया। आरोपी पीड़िता का मौसा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र का है।
हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में मौसा ने अपनी साली की बेटी के साथ घर में अकेली पाकर दुराचार कर दिया। पीड़िता ने अपनी मां को बात बताई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला ने पूरा मामला नगर कोतवाली पुलिस को बताया। मां की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पोक्सो लगाई जाएगी। आरोपी का नाम ज्ञानी भारद्वाज पुत्र रामशेर है।