कुंवर विक्रम सिंह बने प्रांतीय अध्यक्ष और संजय सिंह महामंत्री




नवीन चौहान.
उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग कंप्यूटर ऑपरेटर संघ का द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन संपन्न हुआ। जिसमें राज्यभर के कंप्यूटर ऑपरेटर जुटे। इस दौरान कार्यकारिणी (प्रदेश स्तरीय) का गठन किया गया। जिसमें कुंवर विक्रम सिंह पवार को प्रांतीय अध्यक्ष व संजय सिंह गुसाईं को महामंत्री चुना गया।

रविवार को प्रांतीय अध्यक्ष मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन लोक निर्माण विभाग उत्तराखंड सुभाष देवलियाल एवं प्रांतीय महामंत्री मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन लोक निर्माण विभाग उत्तराखंड आनंद सिंह पुजारी की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ।

अधिवेशन में कंप्यूटर ऑपरेटरों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक सुभाष देवलियाल, आनंद पुजारी एवं सह पर्यवेक्षक विक्रम सिंह रावत अध्यक्ष मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन लोक निर्माण विभाग गढ़वाल मंडल की देखरेख में संघ की नई कार्यकारिणी का भी चुनाव हुआ।

कुंवर विक्रम सिंह पवार (अध्यक्ष), संदीप उपाध्यक्ष), किरण बोरा (महिला उपाध्यक्ष), संजय गुसाई (महामंत्री), राहुल कुमार गुप्ता (संयुक्त सचिव), दीपक कोली (संगठन मंत्री गढ़वाल), संदीप उपाध्याय (संगठन मंत्री कुमाऊं), प्रेमप्रकाश थपलियाल (कोषाध्यक्ष), सतीश भट्ट (संरक्षक), संजय जोशी (मीडिया प्रभारी) चुने गए।

इस दौरान पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं के लिए लड़ने का संकल्प लिया। सुभाष देवलियाल ने सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर संजय जोशी, सुनील सिंह, आभास कुमार, सुनील दत्त, विक्की दरमवाल, कल्पेश जोशी, डी0पी0 पंत, मदन दमोगा, अमित बर्थवाल, पंकज, दीपक पांडे, मुकेश अवस्थी, सतीश भट्ट, सुरेश जोशी, नरेंद्र फर्त्याल, हरीश प्रसाद, अतुल नैथानी, सतीश, नरेंद्र सती, नरेंद्र चौहान, प्रभाकर मिश्रा, सुरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *