यमुनोत्री में हुई हल्की बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश की बनी हुई संभावना




नवीन चौहान.
मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में जहां सर्दी का अहसास होने लगा है वहीं दिन में बादल छाने से बारिश की संभावना भी बनी हुई है। उत्तराखंड में यमुनोत्री धाम में हल्की बर्फबारी होने से मौसम सर्द हो गया है। घाटी और आसपास के निचले इलाकों में बादल छाने से बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड में 28 नवंबर को बारिश हो सकती है। उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में बादल छाए हुए हैं। यमुनोत्री धाम के आसपास बर्फबारी शुरु हो गई है। वहीं नीचले इलाकों में बारिश का मौसम बना हुआ है।

देश की राजधानी दिल्ली में ठंड का अहसास होने लगा है। जहां एक तरफ प्रदूषण का स्तर खराब स्थिति में बना हुआ है तो वहीं मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। दिल्ली के अलावा एनसीआर और उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जारी किया गया है।

वेस्ट यूपी में भी सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बादल छाने से तापमान में गिरावट आयी है जिस कारण सर्दी का अहसास बढ़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने वेस्ट यूपी में भी कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना जतायी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *