चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी गिरफ्तार




Listen to this article

न्यूज 127.
हरिद्वार के प्रसिद्ध चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने की जानकारी सामने आयी है। आरोप है कि पंजाब के लुधियाना में एक महिला ने उन पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मुकदमें की जांच पड़ताल करने पहुंची पंजाब पुलिस रोहित गिरी को अपनी हिरासत में लेकर पंजाब चली गई। थाना श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पंजाब पुलिस गैर जमानती वारंट लेकर आयी थी,​ और महंत को अपने साथ लेकर चली गई।