महंत विष्णुदेवानंद गिरी महाराज ब्रहमलीन, संत समाज में शोक की लहर




हरिद्वार।
चेतनानंद गिरी आश्रम के श्री महंत विष्णुदेवानन्द गिरी जी महाराज का लम्बी बीमारी के बाद शरीर शांत हो गया है। 82 साल की बुजुर्ग अवस्था में भी उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए कार्य किया। पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। उनका देहरादून के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहां से उन्हें हरिद्वार के एक निजी अस्पताल में उपचार के ​लिए भर्ती कराया गया था। यहीं पर उनकी पवित्र आत्मा ने शरीर का त्याग किया। श्री महंत विष्णुदेवानंद गिरी महाराज के ब्रहमलीन होने की खबर से संत समाज में दुख व्याप्त है। उनके अनुयायी अंतिम दर्शन के लिए आश्रम में पहुंच रहे हैं। अंतिम दर्शन के लिए श्री महंत विष्णुदेवानंद महाराज का पार्थिव शरीर आश्रम में रखा गया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *