नवीन चौहान
कोविड कर्फ्यू के दौरान शहर में बाजारों में व्यापक असर देखने को मिला। बाजारों में जहां सन्नाटा पसरा दिखायी दिया वहीं मेडिकल स्टोरों पर दवा लेने के लिए लोगों की भीड़ दिखी। पैथालॉजी लैब में भी टेस्ट कराने वालों की संख्या काफी देखने को मिली। एक लैब पर लंबी लाइन टेस्ट कराने वालों की लगी थी। बाहर सड़क पर धूप में खड़े लोग अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे।
फल और सब्जी की दुकानों पर भी लोग जरूरत का सामान खरीदते दिखयी दिये। इसके अलावा कुछ ऐसे भी बाजार थे जहां बंदी के बावजूद लोग घूमते दिखायी दिये। प्राइवेट वाहनों को बिना वजह घूमने पर प्रतिबंध लगाया गया हैं, लेकिन सड़कों पर बड़ी संख्या में वाहन पार्क दिखायी दिये।
पुलिस प्रशासन ने बिना वजह घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की। मॉस्क न पहनने वालों के चालान भी किये गए।
- रानीपुर विधायक आदेश चौहान की पहल पर आंतरिक सड़कों का निर्माण शुरू
- डीएवी सेंटेनरी स्कूल के चार खिलाड़ी राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम
- उत्तराखंड भाजपा में बड़ा बदलाव, राम माधव बने प्रदेश प्रभारी
- मां नंदा-सुनंदा के डोले की भव्य शोभायात्रा: जयकारों के बीच दी गई भावपूर्ण विदाई
- ज्ञान के साथ संस्कार और आधुनिक विज्ञान के साथ भारतीय जीवन मूल्यों का समन्वय नई पीढ़ी के लिए आवश्यक: मुख्यमंत्री


