संजीव शर्मा
मेरठ। शुक्रवार रात मेरठ पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाश शातिर वाहन चोर हैं।ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस को मुखबिर से वाहन चोरो के बारे में सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। इस दौश्रान बिजली बंबा बाईपास पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार को रूकने का इशारा किया। जिस पर कार में बैठे बदमाशो ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए बदमाशों की घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों के नाम गुलफाम और मेहराज हैं। दोनों पर 25ऋ25 हजार रूपये का इनाम घोषित है। पुलिस के मुताबिक इस दौरान इनके 3 साथी मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस को बदमाशों के पास से दो तमंचे कुछ जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह देश के कई राज्यों में लग्जरी वाहनों की चोरी करता है। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया है।