नवीन चौहान.
उत्तर भारत में मानूसन धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है। यदि सबकुछ ऐसे ही समय से चलता रहा तो दिल्ली एनसीआर में मानसून की एंट्री 28 जून को हो सकती है। मौसम विभाग ने आज भी येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आज यानि शनिवार को कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।
दिल्ली एनसीआर में सुबह मौसम में बदलाव भी देखने को मिला। मेरठ जिले में सुबह करीब 10 बजे अचानक बादल उमड़े और बरसने लगे। बारिश होने से पिछले कई दिनों से चली आ रही उमस भरी गरमी से थोड़ी राहत मिली है। फिलहाल दिनभर बादलों की आवाजाही बने रहने की संभावना जतायी गई जिस कारण दिन में उमस भरी गरमी से थोड़ी राहत मिलेगी।
मौसम विभाग ने 25 जून से 27 जून तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार से बारिश होने पर मंगलवार तक राहत देने की बात कही जा रही है। बारिश के बाद तापमान मंे गिरावट दर्ज की जाएगी। हरियणा में मानसून की आमद 30 जून तक होने की बात कही जा रही है।
उत्तराखंड में भी पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाकों में भी प्री मानसून बारिश होने से गरमी से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम में बदलाव आने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
- दुष्कर्म और लूट के मामले में फरार चल रहा इनामी गिरफ्तार, 4 पहले जा चुके जेल
- संगठन ही हमारी शक्ति, बूथ अध्यक्ष हमारी असली ताकत: डॉ संजीव बालियान
- मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में सुनी दूर दराज से आए लोगों की समस्याएं
- एडीजी ने दिल्ली-देहरादून हाइवे का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिये सख्त निर्देश
- पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से शातिर गौकश घायल, तमंचा बरामद




