नवीन चौहान.
एनएच 58 हाइवे पर सिवाया स्थित वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा 1 जुलाई से टोल टैैक्स की दरों में वृद्धि करने का जा रहा है। टोल प्लाजा प्रबंधन द्वारा टोल वृद्धि के प्रस्ताव को एनएचएआई को भेजा गया है, माना यही जा रहा है कि प्रस्ताव को एनएचआई अपनी मंजूरी दे देगा। नई दरों में 5 से 10 रूपये की वृद्धि की गई है।
टोल प्लाजा प्रबंधन के अनुसार लोकल वाहनों के टोल टैक्स में कोई वृद्धि नहीं की गई है। लोकल में कार समेत हल्के वाहनों का टोल टैक्स 25 रूपये ही रहेगा, लोकल कामर्शियल कार यानि टैक्सी का टोल टैक्स 55 रूपये ही रहेगा। इसके अलावा एलसीवी वाहनों का किराया भी 195 और लोकल एलसीवी वाहनों का किराया 95 रूपये होगा। पिछली दरों के मुकाबले इसमें 5 रूपये की वृद्धि का प्रस्ताव भेजा गया है।
मल्टी एक्सल वाहनों का टोल टैक्स 630 और लोकल मल्टी एक्सल वाहनों का टोल टैक्स 315 रूपये किया गया है। इस कैटेगरी के वाहनों की दरों में 10 रूपये की बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा गया है। सिवाया टोल प्रबंधन के मुताबिक स्वीकृति मिलने पर ये दरें 1 जुलाई 2023 से लागू हो जाएंगी। बढ़ी हुई टोल दरों को वसूलने के लिए टोल प्लाजा प्रबंधन अपने सॉफ्टवेयर को भी अपडेट कर रहा है।
टोल प्लाजा के महाप्रबंधक प्रदीप चौधरी ने बताया कि हल्के वाहनों की श्रेणी में लोकल के वाहनों की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, अन्य श्रेणियों के वाहनों पर भी 5 से 10 रूपये की ही वृद्धि का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने पर ये दरें 1 जुलाई से लागू कर दी जाएंगी। जानकारी के अनुसार सिवाया टोल प्लाजा से एक दिन में करीब 35 हजार वाहन निकलते हैं।
- मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
- गैरसैंण में विशेष सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान
- एनडीपीएस कोर्ट ने सुनायी गांजा तस्करी के मामले में दोषी को 3 साल की सजा
- डीजीपी का बड़ा एक्शन, 9 जिलों के 10 थानाध्यक्ष निलंबित
- मेयर किरण जैसल और इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने गोविंद घाट पर चलाया गंगा स्वच्छता अभियान


