प्रदेश में खराब मुख्यमंत्री वाले टीवी चैनल के सर्वे पर बोले सांसद नरेश बंसल, देंखे वीडियो




नवीन चौहान
राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रदेश में लगातार विकास कार्यो को पूर्ण करने में लगे है। उन्होंने कई महत्वकांक्षी योजनाओं को केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में शुरू किया है। मुख्यमंत्री ने जीरो टाॅलरेंस की मुहिम को गति प्रदान करते हुए प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसरित किया है। प्रदेश में लगातार विकास कार्य जारी है।
न्यूज127 ने राज्य सभा सांसद नरेश बंसल से विशेष बातचीत की और टीवी चैनल के सर्वे के बारे में उनकी राय जानने का प्रयास किया। सांसद नरेश बंसल ने बताया इस सर्वे के बाद तमाम सर्वे आए। जिसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री बताया गया है। आप खुद उन सभी सर्वो को देखकर आंकलन कर सकते है। उन्होंने कहा कि वह किसी टीवी चैनल के सर्वे पर कोई टिप्पणी नही करना चाहते है। लेकिन इस सर्वे के बाद कई टीवी चैनल ने सर्वे दिखाए है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्तमान भाजपा सरकार में विकास कार्य तेज गति से हो रहे है। भ्रष्टचार पर रोक लगी है। भाजपा सरकार ने केंद्र सरकार के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य किए है। प्रदेश के अंदर नेशनल हाइवे, चार धाम मार्ग हो, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल योजना हो और आल वेदर रोड़ का कार्य हो। प्रदेश में सभी तरह के कार्य हो रहे है। गन्ना किसानों का भुगतान हो रहा है। प्रदेश के जन सामान्य में अच्छी है। वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान और सांसद प्रतिनिधि रोहित साहू मौजूद थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *