सांसद नरेश बंसल केंद्र और प्रदेश सरकार के बीच बनेंगे सेतु, सुने वीडियो





जोगेंद्र मावी
राज्य सभा सांसद नरेश बंसल केंद्र और राज्य सरकार के बीच सेतु की भूमिका का निर्वहन करेंगे। जनहित के कार्यो को प्राथमिकता देंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की अपेक्षा के अनुरूप राज्य की आवश्यकतानुसार केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदेश को दिलाने में सार्थक भूमिका अदा करेंगे।
दिल्ली राज्यसभा में सांसद की शपथ लेने के बाद सांसद नरेश बंसल ने देहरादून स्थित आवास पर न्यूज127 संपादक नवीन चौहान से की खास बातचीत की। उन्होंने बताया कि वह भारतीय जनता पार्टी के साधारण कार्यकर्ता हैं। सांसद नरेश बंसल ने बताया कि पार्टी की विशेषता है कि वह कार्यकर्ताओं की पार्टी है। बूथ से लेकर प्रधानमंत्री तक सभी कार्यकर्ता ही मिलेंगे। इसे कार्यकर्ता के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय दल, प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत सिंह ने जो भरोसा जताया हैं सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता को जो अवसर मिला है। वह निश्चित रूप से कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगा।
भाजपा ने बड़े आंदोलन के बाद सत्ता में आई। माता बहनों ने अपमान भी झेला, युवकों ने बलिदान किया और अटल जी की संवेदनशीलता के चलते हुए उत्तराखंड राज्य बना। जिस भाव व कारण से राज्य मिला, उन कारणों से भली भांति परिचित हूं। उनका निवारण हो, राज्य का विकास हो, केंद्र सरकार की भरपूर सहायता से त्रिवेंद्र सिंह रावत के कुशल नेतृत्व में प्रदेश विकास कर रहा है। नौजवानों की इच्छाएं पूर्ण हो, माता बहनों का सम्मान हो, किसानों की आय दोगुनी हो, हर घर में नल से पानी पहुंचे। हर किसी को घर मिले। ये देवभूमि है चारधाम यहां पर है, पांचवा धाम सैन्य धाम है। इससे सबसे देश को प्ररेणा ​​मिलती है, उससे केंद्र की विभिन्न योजनाएं प्रदेश के विकास में सहायक है। अन्य योजनाएं भी प्रदेश में आ सके। केंद्र और राज्य सरकार के बीच में सेतु का काम मैं कर सकूं। उनके लिए अथक प्रयास रहेगा।

पढ़िये नरेश बंसल की पृष्ठभूमि
मूलतया हरियाणा के जींद जिले के ग्राम गांगा टेड़ी पोपड़ा निवासी लाला हुकुम चंद रोजी रोटी के लिए देहरादून आ गए थे। वे मुनीम थे। उनके घर में नरेश बंसल का जन्म 3 फरवरी को देहरादून में हुआ। वेे मात्र 8 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संपर्क में आए और स्वयंसेवक बने। नरेश बंसल की प्राईमरी शिक्षा नगर पालिका के स्कूल में तथा इंटरमीडिएट तक की सामान्य हिंदी माध्यम विद्यालय में हुई। शिक्षा के व्यय को जुटाने के लिए लिफाफे बनाने का काम, त्योहारो पर आतिशबाजी, रंग गुलाल एवं राखी आदि बेचने का कार्य तथा ट्यूशन पढ़ाकर बाकी की शिक्षा पूर्ण की। 14 वर्ष की आयु में उन्होने संघ का प्राथमिक शिक्षा वर्ग किया तथा बाद में संघ के तृतीय वर्ष (नागपुर) का शिक्षण लिया तथा डीएवी कालेज देहरादून से एमकॉम तक की शिक्षा प्राप्त की।
आपातकाल में कार्य
1975 आपातकाल में सक्रिय भूमिका, सरकारी नौकरी में रहते हुए, भूमिगत संघ कार्य करना साहित्य का स्टैंसिंल काटना एवं साहित्य का वितरण एवं आपातकाल में संघ का कार्य कैसे बढे इसकी योजना बनाने का कार्य किया। 19 नवम्बर 1975 इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर आपातकाल लगाने के विरूद्ध वाॅल राईटिंग व टाईप कराकर पर्चो एंव साहित्यों का वितरण किया।
संघ द्वारा प्रकाशित पुस्तक (तानाशाही को चुनौती भाग-2) में आपातकाल में किए गए कार्य हेतु नाम प्रकाशित हुआ।
इसलिए नौकरी गवानी पड़ी।
फरवरी 1977 में सिंचाई विभाग से संघ से संपर्क के कारण सेवा समाप्ति का नोटिस जारी हो गया। वे जुलाई 1977 में वे नौकरी छोड़कर यूको बैंक में नियुक्त हो गए। जुलाई 1977 से 1980 तक नैनीताल जिले के गदरपुर में बैंक की सेवा के साथ संघ का कार्य किया। जिसमें खण्ड कार्यवाह, सहतहसील कार्यवाह का दायित्व निर्वाहन तथा तत्कालीन जिला प्रचारक अशोक बेरी की प्रेरणा से ग्रामीण क्षेत्रों में किस्तों पर साईकिल लेकर शाखाओं का कार्य एवं विस्तार और शाखा लगाई।
यूको बैंक में रहते हुए भारतीय मजदूर संघ का कार्य किया व उत्तर प्रदेश भारतीय मजदूर संघ का कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व। उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री का दायित्व का निर्वाह्न किया तथा भारतीय मजदूर संघ के नगर एंव जिला महामंत्री का दायित्व।
अन्य क्षेत्र-
— 1972 से 1977 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में कार्य किया।
— इण्टर काॅलेज छात्र संघ महामंत्री 1972 में चुने गए।
— 1980 से 1986 तक हिन्दू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष का दायित्व वहन किया।
— प्रतिबन्धित रामनवमी की शोभायात्रा संघर्षों के बाद प्रारम्भ की।
— 1989 में डा हेडगेवार जन्म शताब्दी समिति का नगर महामंत्री का दायित्व।
— 1989 में श्रीराम शिलापूजन समिति का नगर संयोजक का दायित्व।
— 1992 में बावरी ढांचा ध्वस्त होने पर बैंक से अवकाश लेकर भूमिगत होकर संघ कार्य व श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन मे सक्रिय भूमिका।
— 1991 में उत्तरकाशी में भूकम्प राहत कार्य के लिए बनी संघ परिवार की समिति में महामंत्री का दायित्व, बैंक से अवकाश लेकर निर्वाहन किया। वर्ष 2011 तक (20 वर्ष तक) महामंत्री का दायित्व निर्वाहन किया।
राजनैतिक क्षेत्रः-
नवम्बर 2000 में उत्तराखण्ड अलग राज्य बनने पर 2001 में समर्पित कार्यकर्ता के रूप में शेष लगभग 14 वर्ष की नौकरी छोड़ बैंक से स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में रामलाल एवं शिवप्रकाश की प्रेरणा से सक्रिय राजनीति में प्रवेश।
— अप्रैल 2001 से प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ का महामंत्री एवं विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा उत्तराखण्ड।
— 2002 के विधानसभा चुनाव में लक्ष्मण चैक विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री श्री नित्यानन्द स्वामी जी के चुनाव संयोजक के रूप में कार्य किया।
— मार्च 2002 में प्रदेश सदस्यता प्रमुख भाजपा उत्तरांचल का दायित्व निर्वाहन किया।
— 4 नवम्बर 2002 से 4 नवम्बर 2009 तक पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में 7 वर्ष तक प्रदेश महामंत्री (संगठन) भाजपा उत्तराखण्ड का दायित्व निर्वाहन किया।
— 2009 से 2012 तक तत्कालीन प्रदेश भाजपा सरकार में अध्यक्ष आवास एंव विकास परिषद का दायित्व।
— 2009 से 2012 तक भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में कार्य।
— 2012 में विधानसभा चुनाव में प्रदेश चुनाव अभियान समिति के सचिव का दायित्व।
— 2012 में केन्द्र के आदेश पर राज्य सभा के लिए नामांकन, बाद में नाम वापस लिया।
— 2014 में लोकसभा चुनाव में केन्द्र के कैम्पेन कमेटी के संयोजक नरेन्द्र मोदी की — 2004, 2009 एंव 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश के स्टार प्रचारक की सूची में सम्मिलित व चुनाव में प्रमुख सहभागिता।
— 2012 से 2015 तक प्रदेश महामंत्री भाजपा उत्तराखण्ड का दायित्व निभाया।
— 2015 से वर्तमान तक प्रदेश महामंत्री भाजपा उत्तराखण्ड का दायित्व।
— 2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक व प्रदेश कार्यालय प्रभारी के रूप में चुनाव अभियान में महत्वपूर्ण सहभागिता।
— 26 मार्च 2029 में प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *