ऑपरेशन शिनाख्त की टीम ने तीन वर्ष पूर्व गुमशुदा हुई महिला के शव को खोजा








Listen to this article

सोनी चौ​हान
उत्तराखण्ड पुलिस के द्वारा अज्ञात शवों की शिनाख्त करने के लिए ऑपरेशन शव शिनाख्त चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जनपद पौड़ी की ऑपरेशन टीम ने थाना अगस्तमुनि जनपद रुद्रप्रयाग में तीन वर्ष पूर्व राजेश्वरी देवी पति सौकार लाल निवासी ग्राम जखोली बड़मा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस टीम गुमशुदा को खोजने का अथक प्रयास कर रही थी। गुमशुदा महिला की तलाश के दौरान थाना श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल के क्षेत्र में अलकनंदा नदी में जनासु के पास मिले एक अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त राजेश्वरी के पति सौकार लाल व उनके पुत्रों राजकुमार, कृष्णा ने मृतिका के पहने हुए कपड़ो के आधार पर की। थाना श्रीनगर के अज्ञात शव रजिस्टर पंचायतनामा राजेश्वरी देवी के रूप में कराई गई। शिनाख्त के दौरान राजेश्वरी देवी के परिजन बिलख-बिलख रोने लगें और एक दूसरे के आंसू पोंछते हुए, गले लगकर रोने लगे।
ऑपरेशन टीम के द्वारा राजेश्वरी देवी के परिवार की खाने-पीने तथा रहने की व्यवस्था कराई गई।