गोल्ड मेडल जीतकर गांव लौटी पारूल चौधरी का भव्य स्वागत




मेरठ। एशियन गेम्स 2023 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का मस्तक गर्व से ऊंचा करने वाली मेरठ की बेटी पारुल चौधरी का भव्य स्वागत किया गया। पारूल चौधरी का उनके गांव इकलौता भी में ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।

सिवाया टोल प्लाजा पहुंचने पर केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार डॉक्टर संजीव बालियान के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा मनिंदर विहान भराला, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, तुषार गुप्ता, मनीष सिवाच, सत्येंद्र फौजी, ओमप्रकाश पाल, जितेंद्र प्रधान, अमित गुप्ता, अजय शर्मा, रवि चौधरी, कपिल चौधरी, दीपक विहान, निरंकार चौधरी, जॉन प्रधान, मुदित शर्मा, भूपेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *