नवीन चौहान.
पुलिस कप्तान उत्तर काशी ने जनपद में थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। पुलिस लाइन से निरीक्षक अमरजीत सिंह को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी बनाया गया है। निरीक्षक दिनेश कुमार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली से प्रभारी निरीक्षक धरासूं बनाया है।
धरासूं के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल को प्रभारी निरीक्षक मनेरी बनाया गया है। पुलिस लाइन से निरीक्षक मनोज असवाल को निर्वाचन सेल का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक अशोक कुमार थानाध्यक्ष पुरोला को थानाध्यक्ष मोरी बनाया गया है। उपनिरीक्षक मोहन कठैत को थानाध्यक्ष मोरी से थानाध्यक्ष पुरोला बनाया गया है। उपनिरीक्षक सुखपाल को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना मनेरी बनाया गया है। उपनिरीक्षक राजेश कुमार को प्रभारी चौकी नौगांव थाना पुरोला बनाया गया है।