नवीन चौहान.
आम आदमी पार्टी पर निशाना साधने वाले पार्टी के बागी नेता और कवि कुमार विश्वास के घर आज सुबह पंजाब पुलिस पहुंची।
पंजाब पुलिस के पहुंचने की जानकारी स्वयं कुमार विश्वास ने ट्वीट करके दी। उन्होंने पंजाब पुलिस के कुछ फोटो भी शेयर किए हैं।
कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट कर लिखा, सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है। एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूं कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताकत से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे।
पंजाब पुलिस क्यों आई है इसकी अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि पंजाब में कुमार विश्वास के खिलाफ केस दर्ज हुआ था, संभवत: उसी सिलसिले में पुलिस पहुंची।