45 वर्ष की आयु में 5 किमी की दौड़कर प्रथम आई रीता कौल




नवीन चौहान
45 वर्ष की आयु पार होने पर रीता कौल ने 5 किमी में तो दिनेश चंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने से पहले वचुर्अल रन फोर यूनिटी का आयोजन किया। अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि सभी विजेताओं को 31 अक्टूबर को पुलिस मुख्यालय में सम्मानित किया जाएगा। दौड़ में 5, 10 और 21 किमी श्रेणी व 18 वर्ष से 45 वर्ष एवं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रदेश के समस्त जनपदों से लगभग 600 पुरूष/महिला प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें 18-45 वर्ष आयु में 5 किमी महिला वर्ग में ऊधमसिंहनगर के जसपुर की रीशू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा अन्य आयु वर्ग में इन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

45 वर्ष से अधिक आयु में 5 किमी में देहरादून की रीता कौल ने प्रथम
18-45 वर्ष आयु में 5 किमी पुरुष वर्ग में हल्द्वानी के पंकज जोशी ने प्रथम
45 वर्ष से अधिक आयु में 5 किमी पुरूष वर्ग में देहरादून के दिनेश चन्द्र ने प्रथम
18-45 वर्ष आयु में 10 किमी महिला में देहरादून की त्रिशला मलिक ने प्रथम
18-45 वर्ष आयु में 10 किमी पुरुष में अल्मोड़ा के यथार्थ शाह ने प्रथम
45 वर्ष से अधिक आयु में 10 किमी पुरुष में देहरादून के दीपेन्द्र सिंह नेगी ने प्रथम
18-45 वर्ष आयु में 21 किमी महिला वर्ग में देहरादून की रीता शर्मा ने प्रथम
18-45 वर्ष आयु में 21 किमी पुरूष में देहरादून के ऋषभ पोखरियाल ने प्रथम
45 वर्ष से अधिक आयु में 21 किमी पुरूष में देहरादून के विशाल बडोनी ने प्रथम



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *