सतपाल महाराज नहीं होंगे कांग्रेसी, पूरे देश मंे करेंगे भाजपा का प्रचार




हरिद्वार।
केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कांग्रेस में जाने की अटकलों पर विराम लगाते हुए चर्चाओं को निराधार बताया है। उन्हांेने कहा कि हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के साथ है। कांग्रेस की 16 तारीख को देहरादून में रैली है। रैली में भीड़ जुटाने के लिए कुछ भाजपाईयों के कांग्रेस में जाने की भ्रामक सूचना प्रचारित की गई। जो महज शोशेबाजी है।
दिल्ली में प्रेस वार्ता करते हुए उत्तराखंड के केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने तमाम खबरों का खंडन किया। उन्हांेने कहा कि वह पूरे देश में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे और अधिक से अधिक प्रत्याशियों को जिताने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहाकि कांग्रेस झूठ का सहारा लेकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने का काम कर रही है। यह सरसर गलत है कि कोई भी भाजपा का नेता कांग्रेस में जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हैं और भाजपा के लिए मिलकर कार्य कर रहे हैं तथा फिर से केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाएंगे। कहाकि कांग्रेस छोड़ भाजपा में आने का फैसला उन्होंने सोच समझकर लिया था। उस समय भी उनका मानना था कि देश को मोदी जैसा सशक्त नेता चाहिए। कहाकि मैं आज भी मोदी के साथ हूं ओर आगे भी रहूंगा। उन्होंने इन अटकलों को कांग्रेस की कोरी सोशेबाजी बताया। एक सवाल के जवाब में श्री महाराज ने कहा कि पार्टी में मेरी किसी से भी नाराजगी नहीं हैं और न ही मैं तथा न ही मेरे परिवार से कोई भी सदस्य लोस चुनाव के लिए टिकट मांग रहा है। कहाकि उनकी अरूण जेटली से मंगलवार को मुलाकात हुई थी जिसमें कैसे जीता जाए और प्रचार किया जाए इस पर चर्चा हुई। कहाकि प्रदेश में भी नेतृत्व से उनका कोई मनमुटाव नहीं है। सपा-बसपा गठबंधन पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिनकी विचारधारा कभी मेल नहीं खाई वे आज मोदी को हराने के लिए एक हो रहे हैं। किन्तु किसी भी गठबंधन को कोई असर नहीं पड़ेगा और भाजपा मोदी के नेतृत्व में पुनः सरकार बनाएगी। एयर स्ट्राईक पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि आज सेना स्वतंत्र है। सेना को पूरी छूट दी हुई। दुश्मन पर हमला कब करना है, कैसे करना है और कहां करना है यह सेना तय करती है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *