हरिद्वार के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ हर्ष वर्धन शास्त्री का बीमारी के चलते निधन





नवीन चौहान
हरिद्वार के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ हर्ष वर्धन शास्त्री जी का आज सुबह लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। तथा ऋषिकेश एम्स में भर्ती थे। जहां उनके सुपुत्र शक्ति वर्धन, आदित्य वर्धन तथा भतीजा अनुपम शौर्य वर्धन उनकी सेवा में जुटे थे। लेकिन आज सुबह अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनकी मृत्यु की खबर सुनते ही समूचा हरिद्वार शोकाकुल हो गया। डॉ हर्ष वर्धन शास्त्री जी एक सरल हृदय व्यक्तित्व था। हमेशा दीन दुखियों की मदद करना और समाज के कमजोर वर्ग की आर्थिक सहायता के तत्पर रहते थे। वह अपने पीछे दो सुयोग्य संस्कारवान पुत्र और समूचे परिवार को रोता बिलखता छोड़ गए है। डॉ हर्ष वर्धन शास्त्री के दोनों सुपुत्र उनके पदचिंहों पर चलते हुए समाजसेवा की परंपरा को अनवरत जारी रखेंगे हरिद्वार को एक अपूर्णनीय क्षति हुई है। न्यूज127 उनके निधन पर अश्रुपूर्ण नेत्रों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की प्रार्थना भगवान से करता है। सुपुत्र शक्ति बर्धन ने बताया कि दाह संस्कार 16 अप्रैल की दोपहर 2:00 बजे कनखल शमशान घाट पर होगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *