दिल्ली चुनाव में भाजपा को झटका और आप को बढ़त, उत्तराखंड में हलचल




नवीन चौहान
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को शुरूआती झटके मिलने शुरू हो गए है। जबकि आम आदमी पार्टी ने बढ़त बनानी शुरू कर दी है। सुबह आठ बजे मतों की गिनती शुरू हुई तो सभी राजनैतिक पार्टियों की धड़कने बढ़नी शुरू हो गई। दिल्ली चुनाव परिणामों से उत्तराखंड की सियासत में भी माहौल गरमाया हुआ है। उत्तराखंड के राजनैतिक पंडित यहांं पर मुखिया के बदलने की अटकलों को हवा दे रहे है। सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर चर्चाओं का दौर भी जारी है। हालांकि दिल्ली में हवा का रूख एक बार ​फिर अरविंद केजरीवाल की तरफ इशारा कर रहा है। ​लेकिन दोपहर बाद दिल्ली की स्थिति साफ हो जायेगी।
बता दे कि दिल्ली विधानसभा चुनावों के परिणामों को लेकर मतों की गिनती शुरू हो गई है। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। जिसके बाद से पहले राउंड की मतगणना पूरी होने तक आप लीड बनाए हुए है। लेकिन जो खबर छनकर बाहर आ रही है। उसके मुताबिक अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की स्थिति बेहतर बताई जा रही है। आप 54 सीटो पर आगे चल रही है। जबकि भाजपा 15 सीटो पर आगे है। हालांकि मतों की गिनती जारी है। लेकिन केजरीवाल की पार्टी की सरकार बनने की अटकले तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी में जश्न का माहौल बना हुआ है। जबकि भाजपा अपने बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है। ऐसे में उत्तराखंड में पूरा दिन हलचल तेज रहने की संभावना है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *