नवीन चौहान.
एक युवक ने अपनी बहन के प्रेमी को गोली मार दी। इस घटना से मौके पर सनसनी फैल गई। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।
यह घटना नोएडा सेक्टर-135 की बतायी गई है। जानकारी के अनुसार वाजिदपुर की सर्विस रोड पर युवक ने अपनी बहन के प्रेमी को गोली मार दी। युवक को गंभीर हालत में नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे बाद में दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। यह पूरा मामला थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र का है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।