प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं जाएंगे सोनिया और खरगे




नवीन चौहान.
अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस नहीं जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ साथ अधीर रंजन ने भी 22 जनवरी के कार्यक्रम के लिए मिले आमंत्रण को ठुकरा दिया है। कांग्रेस ने इस कार्यक्रम को भाजपा और संघ का बताया है।
कांग्रेस ने शुक्रवार को इस संबंध में अपना बयान जारी कर दिया है। अपने बयान में कांग्रेस ने भाजपा और संघ को इस कार्यक्रम को सियासी बनाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि यह सब चुनावी लाभ लेने के लिए किया जा रहा है। कहा कि अर्धनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम इसी​लिए रखा गया है कि इसका सियासी लाभ लिया जा सके।
वहीं दूसरी ओर भाजपा ने इस बयान के जारी होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा कभी नहीं बदल सकता। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी श्री राम मंदिर के निमंत्रण को ठुकराने को बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण और आत्मघाती फैसला है, आज दिल टूट गया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *