हरिद्वार: बीते 4 अप्रैल को वानप्रस्थ आश्रम के सामने कार की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया था। जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। उक्त घटना का स्वयं संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय सिंह ने कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा पंजीकृत करवाया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 4 अप्रैल 2023 को वानप्रस्थ आश्रम के सामने मेन रोड पर कार संख्या UK 08 AY 5757 के चालक द्वारा वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर महेश चंद्र गुप्ता पुत्र स्व. राज राम गुप्ता उम्र 68 वर्ष निवासी 2/35 शाखा 2 वानप्रस्थ आश्रम आर्य नगर ज्वालापुर हरिद्वार मूल निवासी अगवानपुर मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को घायल कर मौके से फरार हो गया था। उक्त घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वाहन द्वारा मृतक को काफी मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गई जो स्पष्ट हिट एंड रन केस था।
जिसके बाद घटना का स्वयं संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय सिंह ने कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 213/23 धारा 279, 304 भा.द.वि. पंजीकृत किया गया था। जिससे कि पीड़ित पक्ष को उचित न्याय मिल सके, जिसकी विवेचना प्रचलित है।