पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष




नवीन चौहान.
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को उनके जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने बधाई दी। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरल और बेदाग छवि वाले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को उनके आवास पर जाकर जन्मदिन की बधाई दी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा ने भी सैकड़ों कार्यकर्ता संग त्रिवेंद्र सिंह रावत को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने कहा कि आवास पर पधारे BJP Uttarakhand के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी, बीजेपी महिला मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष बहन आशा नौटियाल जी, देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा जी के अलावा पार्टी के सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गणों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *