गंगा घाट पर प्लास्टिक और पॉलिथीन ​बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई








Listen to this article

न्यूज 127.
जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने गंगा संरक्षण समिति की बैठक में सख्त निर्देश देते हुए कहा कि हर की पौड़ी क्षेत्र में गंगा घाटों पर किसी भी प्रकार से प्लास्टिक और पॉलिथीन का उपयोग न हो पाए। इसकी रोकथाम के लिए घाटों पर प्लास्टिक बेचने वाले के खिलाफ सख्त करवाई की जाए। कहा कि सुनिश्चित किया जाए कि घाटों पर प्लास्टिक के कारण प्रदूषण उत्पन्न ना हो। इसके अलावा उन्होंने अतिक्रमण रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह भूमि अभिलेख की प्रति यूपी सिंचाई विभाग में उपलब्ध कराएं। कहा कि कस्सावान क्षेत्र के चिन्हित 52 मांस कारोबारियों को लॉटरी के आधार पर दुकान आवंटित की जाए। शेष आठ दुकानों का आवंटन भी लॉटरी के माध्यम से ही कराया जाए। सभी विभागों के निर्देश देते हुए कहा कि गंगा में किसी प्रकार की गंदगी न हो और घाटों को सुंदर व स्वच्छ रखा जाए।
बैठक में उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, गंगा सुरक्षा समिति के सदस्य रामेश्वर गौड़, जिला वनाधिकारीे वैभव सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर मीनाक्षी मित्तल, एसएनए नगर निगम रवींद्र कुमार दयाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भण्डारी, जिला परियोजना अधिकारी सत्यदेव आर्य, मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।