राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में President द्वारा पुरस्कृत विद्यार्थी जाएँगे ISRO








Listen to this article

आचार्यकुलम् के विद्यार्थियों ने अपने दिव्य कला कौशल से श्रेष्ठता का अतुलनीय कीर्तिमान रच दिया – स्वामी जी महाराज

राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में महामहिम राष्ट्रपति द्वारा आवासीय विद्यालय आचार्यकुलम् की छात्राओं आरुषी सिंह को प्रथम व शताक्षी को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत होने पर हर्षाेल्लास का वातावरण रहा।
ज्ञात हो कि ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता नई दिल्ली में संपन्न हुई। इस हेतु विद्यालय स्तर पर 70 लाख विद्यार्थियों में से लगभग 225 विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु किया गया था। इस प्रतियोगिता में आचार्यकुलम् की आरुषी सिंह को प्रथम पुरस्कार स्वरूप एक लाख का चेक, एक लैपटॉप, गोल्ड मैडल व प्रमाण पत्र और शताक्षी को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप पंद्रह हजार चेक, एक टैब व प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।
विज्ञान भवन, नई दिल्ली में ऊर्जा मंत्री आर.के.सिंह जी की उपस्थिति में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत सभी विद्यार्थी इसरो घूमने का भी सुअवसर पाएँगे।
इस हर्षवर्धक समाचार पर अपनी प्रसन्नता व्यत्तफ़ करते हुए परम पूज्य स्वामी जी महाराज ने कहा कि आचार्यकुलम् के विद्यार्थियों ने अपने दिव्य कला कौशल से श्रेष्ठता का अतुलनीय कीर्तिमान रच दिया है।
इस उपलब्धि में आचार्यकुलम् के कला आचार्य श्री संजय कुमार जायसवाल जी की बहुत बड़ी भूमिका रही, जिनके अथक परिश्रम से यह संभव हो पाया है।
इस पावन अवसर पर आचार्यकुलम् की उपाध्यक्षा आदरणीया डॉ. ऋतंभरा शास्त्री ‘बहन जी’, प्राचार्या श्रीमती आराधना कौल जी, स्वामी असंगदेव जी, स्वामी अर्जुनदेव जी, उपप्राचार्य श्री तापस कुमार बेरा जी ने कला आचार्य श्री संजय कुमार जयसवाल जी व विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए आशीर्वचन प्रदान किए।